भीनमाल में भाजपा जालौर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की बैठक का हुआ आयोजन

भीनमाल.
भीनमाल नगर मे क्षेंमकरी माताजी मंदिर के सामने माली समाज धर्मशाला में भाजपा जालौर जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की बैठक हुई.
जिसमें संभाग प्रभारी जोगेंद्रसिंह सिलोर, जालौर जिला प्रशिक्षण प्रभारी अनंतराम विश्नोई , भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह , प्रदेश पैनलिस्ट एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांवलाराम देवासी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वन्नेसिंह गोहिल , जिला संयोजक खेमराज देसाई, जिला समन्वयक भबुतराम सोलंकी, जिला सहसंयोजक नरपत सिंह अरणाय सभी वक्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है.
भाजपा के प्रत्येक मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा. जिसमें दो दिवसीय और प्रवासियों शिविर होगा इसमें भाजपा द्वारा मुख्यता 9 विषयो पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.
मंच संचालन प्रवीण एम दवे द्वारा किया गया इस अवसर पर भाजपा जालौर जिला के समस्त मंडल अध्यक्ष महामंत्री संयोजक सहसंयोजक, सदस्य समन्वयक जालौर भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश मेघवाल, पुखराज राजपुरोहित, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भैरू दान चारण, नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, भीनमाल ग्रामीण अध्यक्ष छगन राजपुरोहित, जुजाणी मंडल अध्यक्ष टिकमसिंह राणावत, रामसीन मंडल अध्यक्ष रमेश रावल, रानीवाडा़ मंडल अध्यक्ष रिडमलसिंह डाभी, नरसाना मंडल अध्यक्ष छैलपुरी गोस्वामी, बागोड़ा मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली, करडा़ मंडल अध्यक्ष तुलसाराम मांजू, साकड़ मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी, जसवन्तपुरा मंडल अध्यक्ष दोलतसिंह कलापुरा, जालोर नगर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, आहोर मंडल अध्यक्ष, हकमाराम प्रजापत सायला मंडल अध्यक्ष केवदाराम चौधरी, चितलवाना माधाराम पूरोहित, केसुरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जानवी अरणाय मंडल अध्यक्ष जैसाराम भील, लता व्यास समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.