भाजपा सांसद की संदिग्ध हालात में मौत, खुदकुशी की जताई जा रही आशंका

दिल्ली
भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई है। वे हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद थे और प्रदेश के दिग्गज नेता थे। राम स्वरूप शर्मा 2019 के आम चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले 2014 में भी वे मंडी से ही लोकसभा चुनाव जीते थे।
राम स्वरुप शर्मा का जन्म 10 जून 1958 को हुआ था। वह भारत के हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंदर नगर के राजनेता हैं। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से संबंधित हैं और मंडी जिला बीजेपी और बाद में हिमचाल प्रदेश राज्य भाजपा के आयोजन सचिव थे।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य और नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। वह आरएसएस के सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने 2014 में मंडी लोकसभा सीट जीती, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की प्रतिभा सिंह के खिलाफ 39,796 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की।