जालोर कांग्रेस : जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव के दावेदारों ने पर्यवेक्षक किशनाराम विश्नोई को दिए आवेदन

जालोर
पंचायतीराज चुनाव को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लोहावट विधायक व जालोर पर्यवेक्षक किशनाराम विश्नोई ने मंगलवार सुबह 11 बजे कांग्रेस की बैठक ली। बैठक जालोर के राजीव गांधी भवन में आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक किशनाराम विश्नोई ने कहा कि आगामी पंचायतीराज चुनावो में पार्टी के प्रति लगन, निष्ठा और सक्रियता रखने वाले कार्यक्रताओं को मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार पिछले 2 सालों से आमजन, गरीब, किसान मजदूरों के लिए काम कर रही हैं।
सभी को एकजुट होकर पंचायतीराज चुनावों में अधिक से अधिक जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों को जीत दिलानी है। कांग्रेस जमीन से जुड़े एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मौका देती है। मैं स्वयं जमीन से जुड़ा कार्यकर्ता रहते हुए विधायक तक पहुँचा हूं। हमें कड़ी से कड़ी जोड़कर राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचाना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए हस्ताक्षर अभियान के जिला प्रभारी उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी विधेयकों के विरोध में चलाए जा रहे अभियान के तहत सभी विधानसभा क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में हस्ताक्षर करवाए जा रहे है। बाद में कांग्रेसजन से हस्ताक्षर किए हुए फार्म जमा किए गए।

बैठक के बाद पर्यवेक्षक किशनाराम विश्नोई ने कांग्रेस कार्यालय में जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनसे आवेदन पत्र लिए।
बैठक को वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीत सिंह, पूर्व सरकारी उप मुख्य सचेतक रतन देवासी, पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल, आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल, कांग्रेस नेता उमसिंह चांदराई, सायला ब्लॉक अध्यक्ष अजित सिंह देता, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार व डॉ. भरत कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत एवम जिला सचिव रमेश सोलंकी ने किया।

ये रहे मौजूद
बैठक में पूर्व प्रधान डॉ शमशेर अली, जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह देवड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी बाघसिंह पुनग, नत्थू खान, लच्छीराम माली, पूर्व प्रधान देराम विश्नोई,पूर्व प्रधान नरेंद्र विश्नोई, नगराध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, डेयरी चेयरमैन राधवेंद्र सिंह देवड़ा, जिला महासचिव शहजाद अली, लीला राजपुरोहित, प्रवक्ता शिवनारायण विश्नोई, सचिव सरोज चौधरी, खुशाल सिंह राजपुरोहित, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष ममता जैन समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।