जालोर : नगर कांग्रेस कमेटी ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया के जालोर पहुंचने पर किया स्वागत

-
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार जालोर पहुंचे
जालोर
खान मंत्री एवं गोपालन मंत्री के जालोर जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को जालोर पहुंचे। इस दौरान उनका भागली टोल पर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जुल्फीकार अली भुट्टो के नेतृत्व में साफा पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया गया।

स्वागत के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल व ब्लॉक अध्यक्ष जवानाराम परिहार ने मंत्री प्रमोद जैन भाया को साफा पहनाया।
इसके बाद रानीवाड़ा प्रधान रमिला मेघवाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष हुक्मीचंद, नरेन्द्र बालू, ममता जैन, पार्षद मिश्रीमल गहलोत, बसन्त सुथार, लक्ष्मण सांखला, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दवे, मनोनीत पार्षद भरत सुथार, मनोनीत पार्षद अनिल पंडत, रमेश सोलंकी, नवीन सुथार, महेन्द्र प्रजापत, सलीम खान, महेन्द्र सोनगरा, जोगाराम सरगरा, मांगीलाल गर्ग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जालोर जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भाया का माला पहनाकर स्वागत किया।