जालोर के तड़वा से लूट के इस आरोपी को पकड़ा

कोलर फांटा लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार
जालोर. जालोर पुलिस ने फरवरी माह में कोलर फांटा के पास हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी जीतूसिंह उर्फ जितेन्द्र पुत्र लालसिंह रावणा राजपूत निवासी तड़वा को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से गंभीर वारदातों के बारे में गहन अनुसंधान जारी है।
सिलसिला जारी
जालोर पुलिस की ओर से लगातार वारदातों का खुलासा किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह भी अहम है। इससे पहले सुमेरपुर के व्यापारी से 4 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस की ओर से विशेष कार्रवाई की गई। तीन अलग अलग कार्रवाई 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।