पॉकेट मनी बचाई जरुरत मंद महिला के लिए जुटाए 10 हजार रुपए

- – जालोर की गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने की सहायता
जालोर. जालोर गल्र्स कॉलेज की कुछ छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए एक जरुरतमंद महिला को सहायता राशि दी है। यह राशि छात्राओं ने अपनी पॉकेट मनी को बचाकर जुटाई है। छात्राओं ने कुल 10 हजार रुपए की सहायता महिला को दी। शहर के सूरजपोल क्षेत्र में रहने वाली सुनती देवी पर ही परिवार का जिम्मा है और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सुनती घरों में साफ सफाई कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है।
अपर्याप्त आजीविका के भरोसे लालन पालन कर रही है। इस परेशानी की जानकारी पर गल्र्स कॉलेज की छात्राओं ने उसकी सहायता का बीड़ा उठाया। कॉलेज छात्रा खुशी मुथा, गायत्री जांगिड़, अर्चना सोनी, खुशी भंडारी, खुशी त्रिवेदी, तानी मुथा और मुस्कान से यह राशि एकत्र कर सुनती देवी को मुहैया करवाई।
कैंसर से हुई पति की मौत
सुनती की पारिवारिक स्थिति अच्छी नहीं है। तीन साल पूर्व ही पति की कैंसर से मौत हो चुकी है। जिसके चलते परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उसी पर है। सुनती के एक पुत्री और 2 पुत्र है।