जालोर में यहां अफीम के साथ इस तस्कर को पुलिस ने दबोचा

एसपी के निर्देश पर करड़ा पुलिस की कार्रवाई
जालोर. नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार शाम को करड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 320 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रकाशचंद के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद डीगांव में नाकाबंदी करवाई। इस दौरान एक अल्टो कार आती दिखी तो उसे रुकवाकर पूछताछ की। कार में हिमताराम पुत्र बाबूलाल और लालाराम पुत्र देवाराम विश्नोई सवार थे। पूछताछ के साथ जांच पड़ताल पर इनके कब्जे से 320 ग्राफ अफीम बरामद किया गया। इस दौरान दोनों की गिरफ्तारी के साथ कार को जब्त किया गया। पुलिस प्रकरण में खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।
नोसरा में पिता और दो पुत्र इसलिए पहुंचे जेल में
नोसरा प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई
जालोर. नोसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीन विवाद के दौरान चोट लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए आंबाराम चौधरी की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी महेंद्रसिंह ने बताया कि इस प्रकरण में नोसरा निवासी छोगसिंह पुत्र गुमानसिंह राजपुरोहित और उसके पुत्र सूरजसिंह और मदनसिंह को गिरफ्तार किया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को नोसरा में हुए इस घटनाक्रम में समूह में पहुंचे लोगों ने हमला कर दिया था। कारण जमीन विवाद को बताया जा रहा था। इस घटनाक्रम में एक जने की मौत हो गई थी।
बढ़ रहे जमीन विवाद
यह पहला मौका नहीं है जब इस तरह के घटनाक्रम में किसी को जान गंवानी पड़ी है। जमीन विवाद से जुड़े घटनाक्रमों की पुनरावृत्ति का दौर जारी है। इसी तरह से जसवंतपुरा थाना क्षेत्र के पहाड़पुरा में एक महिला को जमीन विवाद में मौत के घाट उतारा गया। वहीं मोरसीम में खूनी संघर्ष हुआ। करड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खारा में भी इसी तरह के हालात बने