भारतीय जनता पार्टी भीनमाल परिवार की ओर से कंबल वितरित किए

भीनमाल. भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह राव बोरली के जन्मदिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह राव जन्मदिन के उपलक्ष में पाउओ की बस्ती, भीलो की ढाणी, नाथों की बस्ती आदि जगहों पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री रामलाल सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जोरावर सिंह राव ,ठाकुर शेखर व्यास, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी पूर्व नगर अध्यक्ष भरत सिंह भोजाणी, नगर महामंत्री किशोर सांखला प्रवीण दवे, साजन राम विश्नोई भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरत सिंह राव, चिंटू सिंह इरानी पार्षद शंकरलाल महेश्वरी चेतन गहलोत, विकास सोलंकी, सहित भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.